यह ब्लॉग खोजें

Computer Type

निम्न के बीच अन्तर बताइये - 

  1. हाइब्रिड एवं जनरल परपज कम्प्यूटर  (Hybrid and General Purpose Computer)
  2. मिनी एवं माइक्रो कम्प्यूटर (Mini and Micro Computer)
  3. डेस्कटाॅप पी.सी. एवं नोटबुक  (Desktop P.C. and Notebook)
  4. रैम एवं रोम  (RAM and ROM)

 हाइब्रिड एवं जनरल परपज कम्प्यूटर  (Hybrid and General Purpose Computer) - 

  • हाइब्रिड कम्प्यूटर  (Hybrid Computer)  - हाइब्रिड (Hybrid) का अर्थ है, अनेक गुणधर्मो का होना। अतः वे कम्प्यूटर जिनमें एनालाॅग कम्प्यूटर और डिजिटल कम्प्यूटर दोनों के गुण हों, हाइब्रिड कम्प्यूटर कहलाते हैं। इन कम्प्यूटरों का प्रयोग स्टील बनाने में, केमिकल प्रोसेस (chemical Process),  मेडिकल साइन्स आदि में होता है, जैसे कम्प्यूटर की एनालाॅग डिवाइस किसी रोगी के लक्षणों (तापमान, रक्तचाप) आदि को नापती है। ये परिमाप बाद में डिजिटल भाग के द्वारा अंकों में बदले जाते हैं। इस प्रकार रोगी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ावे का तुरन्तु परीक्षण किया जा सकता है। 
  • जनरल परपज कम्प्यूटर (General Purpose Computer) -  सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर (General Purpose Computer) में अनेक प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है पर। इनमें उपस्थित सी.पी.यू. (C.P.U.)  की क्षमता तथा कीमत कम होती है। सामान्य उद्देशीय कम्प्यूटर में हम विषिष्ट कार्य हेतु कार्य सामान्यतः एक जैसे होते हैं। इसमें अलग से हम सीमित डिवास ही जोड़ सकते है, क्योकि सी.पी.यू ;ब्ण्च्ण्न्ण्द्ध  की क्षमता सीमित होती है। इन कम्प्यूटर्स का प्रयोग सामान्य कार्य हेतु जैसे - पत्र (Letter) तैयार करना, दस्तावेज (documents) तैयार करना, Documents को प्रिन्ट करना आदि में होता है।

मिनी एवं माइक्रो कम्प्यूटर (Mini and Micro Computer) – 

  • मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer) – सन् 1939 में डिजिटल इक्विपमेन्ट काॅरपोरेशन (D.E.C.) प्रोग्रामेबिल डाटा प्रोसेसर & I ( PDP – I) बनाकर मिनी कम्प्यूटर के उत्पादन की शुरूआत की थी। इसके संशोधन माॅडल PDP – 8 में IC के प्रयोग से इस कम्प्यूटर का आकार व कीमत दोनों कम हो गए थे, जिसमें मिनी कम्प्यूटर शब्द का जन्म हुआ। PDP – 8  का आकार एक रेफ्रिजरेटर के बराबर था इसलिए इसे मिनी कम्प्यूटर कहा जाने लगा। इसमें विजुअल डिस्पले यूनिट (VDU)  और की-बोर्ड के साथ एक टेप ड्राइव और लाइन प्रिंटर होता है।  
मिनी कम्प्यूटर की विषेषताएॅ निम्नलिखित है - 
  1. इन श्रेणी का सबसे प्रसिद्ध कम्प्यूटर च्क्च् दृ प्प् है।
  2. ये माइक्रो - कम्प्यूटर से लगभग 5 से 50 गुना तेजी से कार्य कर सकते है। 
  3. इनकी कीमत माइक्रो कम्प्यूटर से अधिक होती है। 
  4. मिनी कम्प्यूटर में एक से अधिक ब्ण्च्ण्न्ण् होते हैं।
  5. इनकी मेमोरी और गति दोनों ही माइक्रो कम्प्यूटर से अधिक होती है। 
  6. ये व्यक्तिगत रूप से नही खरीदें जा सकते हैं।
  7. मिनी कम्प्यूटर का उपयोग आरक्षण प्रणाली में किया जाता है।
  • माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer) –  इस कम्प्यूटर में माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग होता है एवं इसका आकार भी अन्य कम्प्यूटर्स की तुलना में काफी छोटा होता है। इसका आकार इतना छोटा होता है कि इसको टेबल अथवा ब्रीफकेस में भी रखा जा सकता है। यह कम्प्यूटर सामान्यतः सभी प्रकार के कार्य कर सकता है, क्योकि इसकी कार्यप्रणाली बडे़ कम्प्यूटर्स के समान ही होती है। इस कम्प्यूटर पर एक बार में केवल एक व्यक्ति ही कार्य कर सकता है। इस कम्प्यूटर का प्रयोग घर में मनोरंजन के साधन के रूप में हो सकता है। इन कम्प्यूटर्स द्वारा घर का बजट भी तैयार किया जा सकता है तथा शैक्षिक कार्यो के लिए भी इनका प्रयोग सरलतम रूप से किया जा सकता है।  
डेस्कटाॅप पी.सी. एवं नोटबुक  (Desktop P.C. and Notebook)
  • डेस्कटाॅप (Desktop P.C. ) –  जो कम्प्यूटर डेस्क पर रखे जाते हैं तथा अधिकतर स्थिर रहते है और हम उन्हें अपने साथ जयादातर कहीं ले जा नहीं सकते हैं, डेस्कटाॅप पी.सी. कहलाते है। इन कम्प्यूटरों का उपयोग, अस्पताल घरों, विद्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों में किया जाता है। डेस्कटाॅप कम्प्यूटर का माॅनीटर CRT ट्यूब वाला होता है, जिसका आकार एक टेलीविजन के समान होता है। (आजकल LCD स्क्रीन भी उपलब्ध है।) इसमें माॅनीटर, की बोर्ड, सिस्टम यूनिट अलग-अलग होते है।

डेस्कटाॅप कम्प्यूटर को हम दो श्रेणियों में बाॅट सकते हैं - 

  1. सिंगल यूटर सिस्टम (Single User System) –  इस सिस्टम पर एक बार में एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है। 
  2. मल्टी यूजर सिस्टम (Multi User System) –  मल्टी यूजर सिस्टम पर अनेक व्यक्ति एक बार में कार्य कर सकते हैं। ऐसे सिस्टम पी.सी. नेटवर्क पर लगाए जाते है।
  • नोटबुक (Notebook) –  नोटबुक पी.सी. को लैपटाॅप पी.सी. (Laptop P.C.)  भी कहा जाता है। लैपटाॅप कम्प्यूटर का वजन लगभग 1 से 4 किलोग्राम तक होता है। इसलिए इसे व्यक्ति अपनी गोद (Lap) में रखकर कार्य कर सकता है। इसके छोटे आकार के कारण इसे कहीं भी ले जाया जा सकता हे। इसमें फ्लैट पैनल डिस्प्लेयुक्त स्क्रीन होती है अर्थात् स्क्रीन पतली तथा चपटी होती है। इसका की बोर्ड बहुत छोटे आकार के बटनों की तरह होता है। जो कम जगह घेरता है। इसे बैटरी से भी चलाया जाता है। इसे रेलगाड़ी, बस या वायुयान में बैठकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।